फोटो: 14रेवाड़ी। लिसान के पूर्व सरपंच उदयभान। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। गांव लिसान के पूर्व सरपंच व नंबरदार उदयभान का लंबी बीमारी के चलते शनिवार रात निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 1980 के दशक में गांव के सरपंच रहे। उनके पिता धर्मपाल नंबरदार थे। 2006 में पिता के देहांत के बाद उनको पैतृक नंबरदारी मिली। वो अविवाहित थे और गांव के लोगों की मदद में सदैव तैयार रहते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में जोहड़ की दीवार को पक्का करवाया गया। पेयजल की व्यवस्था की। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनके खाते में जमा एक लाख इक्यावन हजार रुपये गांव के विकास कार्य में खर्च की जाए। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उनके निधन पर पूर्व विधायक राव यादवेंद्र, राव इंद्रजीत के सचिव रवि यादव, जयसिंह, संगीता, ओमप्रकाश, सज्जन सिंह, दलबीर सिंह ने शोक प्रकट किया।