फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी बहाली को लेकर शारीरिक शिक्षकों ने लिया जेल भरो आंदोलन में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा शारीरिक शिक्षकों की नई भर्ती के लिए 23 अगस्त को रखी गई परीक्षा को रद्द करने एवं बर्खास्त किए गए 1983 शारीरिक शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर गिरफ्तारी दी। सर्व कर्मचारी संघ के संबंधित कर्मचारियों ने शारीरिक शिक्षकों की जेल भरो आंदोलन में भाग लिया। शुक्रवार को सुबह 9 बजे शारीरिक शिक्षक एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पद बहाली की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर आंदोलन शुरू किया। नेहरू पार्क में एकत्रित शारीरिक शिक्षकों एवं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों से कहा कि सरकार शारीरिक शिक्षकों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। सरकार के गलत फैसले के कारण 1983 पीटीआई परिवारों के समक्ष रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

नेहरू पार्क से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों एवं शारीरिक शिक्षकों ने सचिवालय के सामने पहुंचकर गिरफ्तारी दी। सचिवालय के सामने प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में भारी पुलिस बल तैनात रहा। शारीरिक शिक्षकों ने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखते हुए सरकार तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें