फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने गढ़े स्लीपर उखाड़े

Sun, 15 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
स्लीपर उखाडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेवाड़ी। डबल फाटक(58-बी) के साइड से मार्ग खोलने को लेकर चल रहा प्रदर्शन शनिवार रात को उग्र हो गया। पावर हाउस की ओर वाले रेलवे फाटक के पास रेलवे ने पड़े स्लीपर लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया तो प्रदर्शनकारियों ने इकट्ठा होकर देर शाम इन्हें उखाड़ फेंका।
विज्ञापन


नारेबाजी के बीच पुलिस बल भी इकट्ठा हो गया और प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान देखते ही देखते नोंकझोंक हाथापाई में तब्दील हो गई। इसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठी भी भांजी। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हाथापाई की जानकारी पर डीएसपी क्राइम संजीव बलहारा और डीएसपी रूरल मो.जमाल भी मौके पर पहुंचे। लाठी भांजने के दौरान पुलिस ने एक आरोपी प्रदर्शनकारी को भी हिरासत में ले लिया। जबकि प्रदर्शनकारी दो युवकों को उठाए जाने की बात कह रहे हैं।

पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को भी पीटा
डबल फाटक पर जल्द अंडरपास बनाने और साइड से रास्ता देने की मांग पर पिछले दो दिनों से अड़े प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे वार्ड पार्षद डॉ. सत्यनारायण ने आरोप लगाया है कि पुलिस फोर्स में कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। बावजूद इसके पुरुष पुलिसकर्मियों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर भी लाठियां बरसाने के साथ ही अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का पता चलने पर उपायुक्त ने मौके पर भेजा था। साथ ही सुबह पैदल और साइकिल वालों के लिए रास्ता खोलने के आदेश भी उपायुक्त ने दे दिये हैं।
-राजेंद्र सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें