फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पशु पकड़ने गई टीम का किया विरोध

Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा के आदेश पर जब पशु पकड़ने वाली एजेंसी ने कार्रवाई तेज की तो पशुपालक इसका विरोध करने लगे हैं। सोमवार को कृष्णा नगर में जब पशुओं को पकड़ने के लिए टीम गई तो पशुपालक विरोध पर उतर आए।
विज्ञापन

इस दौरान पशुपालकों ने पशुओं को छुड़ाने की भी कोशिश की। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में पशु पकड़ने वाली एजेंसी के कर्मचारी और पशुपालक आपस में बहसबाजी करते रहे। मामले की जानकारी एजेंसी की तरफ से तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई। इस दौरान जब देखा कि विवाद ज्यादा बढ़ रहा है तो एजेंसी का ठेकेदार डीसी को शिकायत देने के लिए पहुंच गया। उसने बताया कि पशुपालक पशुओं को पकड़ने नहीं दे रहे हैं। अब डीसी ने आदेश दिए हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में नगर परिषद के ईओ संदीप का कहना है कि पुलिस को पूरी घटना से अवगत करा दिया गया है। एसपी को भी जानकारी दे दी गई है। मामले में चाहते हैं कि उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें