रेवाड़ी। शहर में बेसहारा पशुओं के लगातार हमलों के विरोध में 13 अगस्त को प्रदर्शन होगा। जागरूक नागरिक मंच और विभिन्न सामाजिक संगठन उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
राजेंद्र सिंह, कैलाश चंद, भगत सिंह, रिया और मनोज यादव ने इसकी पहल की है। शहरवासी 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे राजीव चौक पर एकत्र होंगे। वे मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताएंगे। प्रदर्शनकारी बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और लापरवाह अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की भी मांग है।
शहरवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर परिषद और प्रशासन से उठाए गए कदमों और खर्च का जवाब मांगा जाएगा। राजेंद्र सिंह ने सभी सामाजिक संगठनों से आगे आने का आह्वान किया। संवाद