फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: होटल में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस रेड पर मिली एक महिला; मैनेजर गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 11:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और छापा मारकर एक महिला को मौके से बरामद किया। इसके बाद होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
होटल में देह व्यापार का खुलासा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शहर के एक होटल में देह व्यापार कराने के मामले का खुलासा करते हुए होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वार्ड 6 मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी विक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि बाइपास रोड स्थित बालाजी धर्म कांटा के पास उत्तम नगर में एक होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और छापा मारकर एक महिला को मौके से बरामद किया। इसके बाद होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर विक्की को गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल मालिक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें