रेवाड़ी। समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा बैठक करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत: डीपीआरओ
- फोटो : गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर में आई शिकायतों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने कहा कि किसी भी विभाग में अधिक समय तक शिकायत लंबित न रहे। शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई तय करें।
बैठक से पहले हरियाणा सरकार में श्रम और युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल में आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। संवाद