राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते एसडीएम सुरेश कुमार। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान (एसआईआर) के तहत एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।
एसडीएम सुरेश कुमार ने बीएलए-1 से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलए-2 के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा नहीं करवाए हैं, उन्हें शीघ्र प्रपत्र जमा करवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयावधि में सुचारु रूप से पूर्ण किया जा सके।
एसडीएम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा मतदाताओं को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से ही शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकेगी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से बीर सिंह छावड़ी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ओपी यादव, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश चंद्र, आम आदमी पार्टी से एससी अग्रवाल, कपिल और इंडियन नेशनल लोकदल से वरुण गांधी उपस्थित रहे।