फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान के तहत जिलेभर में होंगे कार्यक्रम : डीसी

Fri, 24 Jan 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। देश के संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम के साथ जिले में 25 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वार्षिक शेड्यूल के अनुरूप हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत जिला में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 26 नवंबर-2024 से शुरू हुआ यह अभियान 26 नवंबर संविधान दिवस तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। निबंध प्रतियोगिता में रावमावि एमएम भालखी की छात्रा आरती प्रथम, निधि द्वितीय और रावमावि जड़थल के छात्र तनुज तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता मं रावमावि जड़थल की छात्रा सिमरन ने प्रथम, रावमावि एमएम भालखी के छात्र दिक्षांत ने द्वितीय व रावमावि बिठवाना के छात्रा प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें