रेवाड़ी। राज भवन चंडीगढ़ की तरफ से प्राप्त नोटिफिकेशन के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने प्रोफेसर विजय कुमार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति का कार्यभार सौंपा है। प्रोफेसर विजय कुमार इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के भौतिकी विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं एवं विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले का कार्यभार भी इन्हीं के पास था। प्रोफेसर विजय कुमार विभाग के चेयरपर्सन का भी कार्यभार संभाल चुके हैं। संवाद