फोटो : 12बीरेंद्र सिंह की सैनिक अभिलाषा नामक पुस्तक का विमोचन करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बीरेंद्र सिंह की तरफ से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य अभियान पर लिखित सैनिक अभिलाषा नामक पुस्तक का विमोचन किया। गांव कालाका निवासी बीरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित कुछ साहित्यिक कार्य किए हैं। वह वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के आईजीपी कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। संवाद