फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमएसपी पर बाजरा की खरीद शुरू, आज से आवक की संभावना

Sun, 29 Oct 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एक माह तक इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है। समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद आरंभ होने से सोमवार से मंडी में बाजरे की आवक होने की संभावना है।
बहुत से किसानों ने अभी बाजरा स्टाक किया है। उन्हें उचित भाव मिलने की संभावना है। गुणवत्ता के नाम पर परेशानी नहीं होती है तो अभी भी काफी संख्या में किसानों को फायदा होगा। जो किसान 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बाजरा बेच चुके हैं उन्हें 300 रुपये भावांतर भरपाई के रूप में मिलेंगे। यदि किसी किसान ने 2250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बेचा है तो उन्हें 250 रुपये भावांतर भरपाई के रूप में मिलेंगे। उन किसानों को आर्थिक नुकसान होगा जिन्होंने 2200 रुपये से कम भाव में बाजरा बिक्री की है। उन्हें सिर्फ 300 रुपये मिलेंगे चाहे उन्होंने 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में ही क्यों न बाजरा बिक्री कर चुके हों।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अधिकांश किसानों ने अपना बाजरा बेच दिया है। अब वेयर हाउस की ओर से सरकारी समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद आरंभ कर दी गई है। अभी 10 नवंबर तक वेयर हाउस के माध्यम से सरकारी समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदने की संभावना है। वेयर हाउस की ओर से खरीदा जा रहा बाजरा सार्वजनिक वितरण के उपयोग में लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन
सरकार के आदेशानुसार समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद आरंभ कर दी है। किसानों को बाजरा अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाने की सलाह दी जा रही है। गुणवत्ता और नमी की मात्रा कम होगी तो उन्हें उचित भाव मिले सकेगा।- मंजू, खरीद प्रबंधक, वेयर हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें