फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लाल डोरा की संपत्तियों का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू

Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 27धारूहेड़ा नगर पालिका ने संपत्ति मालिकाना हक शिविर में पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की तरफ से स्थानीय लोगों को उनके लाल डोरा के तहत आने वाली संपत्तियों का मालिकाना हक सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए शिविर लगाया गया। इस सर्टिफिकेट के मिलने से संपत्ति का कानूनी स्वामित्व साबित करना आसान होगा, जिससे लोन लेने में सुविधा होगी और जमीनी विवादों का भी समाधान संभव होगा। नगर पालिका सचिव सुमित कुमार ने बताया कि लाल डोरा की जमीन पर रहने वाले लोग अब अपनी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक प्रमाणित कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन स्थानीय सोहना रोड स्थित जांगिड़ धर्मशाला में शुक्रवार तक किया जाएगा। शिविर में नगर पालिका की टीम लोगों के दस्तावेजों की जांच कर आवेदन स्वीकार कर रही है। दस्तावेजों में पिछले 10 साल के बिजली या पानी के बिल, पीआईसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट जैसे सरकारी दस्तावेज जिनमें पता लिखा हो, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें, सेल डीड और फ़र्द आदि शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें