रेवाड़ी। पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के व्यापारी और भाजपा नेता मुकेश कापड़ीवास चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। वहां वे मुख्यमंत्री के ओएसडी सुदेश कटारिया से मिले और व्यापारियों की समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि पंजाबी मार्केट में जो हादसा हुआ है, उसके कारण काफी दिनों तक 70-80 के आसपास दुकानें बंद रहीं। इससे उनको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। व्यापारियों ने मुआवजे के लिए भी मांग रखी। ओएसडी सुदेश कटारिया ने इस मामले में जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान विनोद अरोड़ा, अमित तनेजा, दीपक आदि मौजूद रहे।