रेवाड़ी। प्रतियोगिता में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर एड मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम के न्याय मंडल में डॉ. देवेंद्र, डॉ. हरिओम व डॉ. राजेंद्र रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियम, प्रिया ज्योति, चेतना और लोकेश, द्वितीय स्थान पर सुनीता, सपना, हितेषी, सोनम और तृतीय स्थान पर पूजा यादव, विकास व पूजा रही। सभी विजेता टीमों को न्यायिक मंडल व वाईआरसी कोऑर्डिनेटर डॉ. समृद्धि ने सम्मानित किया। मंच संचालन वाईआरसी काउंसलर पवन कुमार ने किया। डॉ. जसविंदर ने सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। संवाद