फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में आईं 16 शिकायतें, 3 निपटाईं

विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद सभागार में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जन शिकायतों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर के तीसरे दिन कुल 16 शिकायतें रखी गई। इनमें से 3 समस्याओं का मौके पर हल किया गया। पहले दिन करीब 42 और दूसरे दिन 35 शिकायतें आई थीं। वहीं, शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को मार्क करके उसके समाधान की दिशा में की गई कार्रवाई की नियमित रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायतें प्रॉपर्टी टैक्स, आईडी, हरघर नल योजना, पीने के पानी की सप्लाई, अतिक्रमण, रोड़ निर्माण और स्पीड ब्रेकर के संबंध में आ रही हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिक समस्या के फोटो या कोई ठोस सबूत जरूर लेकर आना चाहिए। दरअसल, कुछ मामले ऐसे आए थे, जिनमें परिवादियों के पास ठोस सबूत नहीं थे। इस कारण उन्हें समाधान होने के लिए इंतजार करने को कहा है।
एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि नागरिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी आईडी में किसी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त करवाने, प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई आदि शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित समस्याएं रख सकते हैं। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक नगर परिषद और खंड स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें