रेवाड़ी। रागिनी प्रतियोगिता में विजेता गायक कलाकारों को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। जिले के गांव मूसेपुर में स्थित प्रसिद्ध बाबा मीठा वाला मंदिर के 50वां मेला उत्सव की पूर्व संध्या पर ओपन सत्संग-भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के बुजुर्ग चंद्र सिंह सोंटा वाला ने दीज जलाकर किया। इसमें रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिले के 19 गायक कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक कवि हलचल हरियाणवी, शिक्षाविद पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया एवं सुरेंद्र कोचर ने निभाई
मेघराज यादव प्रधान सेवक बाबा मीठा वाला मंदिर सेवा कमेटी ने कक्षा नौवीं की प्रिया पुत्री नेपाल सिंह जैतपुर ने गायन प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रिया की सभी वक्ताओं ने गायन शैली एवं आवाज की प्रशंसा की। प्रिया ने हरियाणा की संस्कृति और विशेषता पर आधारित सारा हिंदुस्तान ढूंढ लिया, हरियाणा सा प्रदेश नहीं। प्रिया ने 10,000 रुपये प्राप्त किया। द्वितीय स्थान महाश्य करतार सिंह औलांत ने 7000 रुपये प्राप्त किया।
इस अवसर पर रमेश कुमार सरपंच, मेघराज प्रधान बाबा मीठा वाला मंदिर सेवा कमेटी, सूबेदारी हरि सिंह, गायक दलबीर फूल, गायक कलाकारिका उषा आर्य, लक्ष्मी देवी मोतलां कंला, महाशय सुनील भड़फ, महाशय टिंकू कुमरोदा, महाशय सुनील गांवड़ी, लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह कैशियर, अशोक यादव, हरी निवास कोचर, राम सिंह, पवन, संजय रामचंद्र आदि मौजूद रहे।