फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैंपस प्लेसमेंट में 125 में से 97 बच्चे चयनित

Wed, 10 Apr 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धामलावास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में अग्रणी ऑटोमोटिव एयर कंडीशनिंग सुब्रोस लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक धामलावास, राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना और राजकीय सरकारी पॉलिटेक्निक नारनौल के 125 छात्रों की प्रतिभा का आकलन किया गया।
विज्ञापन

संस्थान प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया सुब्रोस लिमिटेड ने भाग लेने वाले छात्रों को कैरियर के नवीन अवसरों की पेशकश की। 125 इच्छुक छात्र पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। इनमें से 97 छात्रों का चयन किया गया। सोनकम्स्टर लिमिटेड मानेसर की कंपनी प्रतिनिधि प्रवीण यादव व एचआर मैनेजर पवन यादव आदि ने भी छात्रों का आंकलन किया और उनकी गुणवत्ता के आधार पर उन्हें भी अच्छे पैकेज का ऑफर किया। इस अवसर पर मुकेश, पुनिया, विजय यादव, निशांत कुमार, प्रदीप, नवीन आदि प्राध्यापकगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें