फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता में खेड़ी गांव की प्रिया प्रथम

Tue, 03 Nov 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव झाड़ोदा में कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुई महिलाएं। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। गांव झाड़ोदा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सर्कल स्तरीय सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव खेड़ी की प्रिया प्रथम, झाड़ोदा की मंजू द्वितीय और नेहरूगढ़ की कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्रमश: दो हजार, 1200 और 800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में झाड़ोदा, नांगल, खेड़ी, रामगढ़, नेहरूगढ़, सुरहेली, लूला अहीर और शहादत नगर की महिलाओं ने भाग लिया। एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं और बच्चों का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने महिलाओं को अपनी और शिशु की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि शिशु को कम से कम छह माह की आयु तक मां का दूध पिलाना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुपरवाइजर पिंकी शर्मा, एएनएम राजेश देवी, सीमा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, बिमला, कांता, निर्मला, शर्मिला, शकुंतला और अनीता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें