प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमए प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सात टीमों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाए।
प्रथम विजेता टीम में प्रिया और ज्योति, द्वितीय विजेता टीम में मान्या, आईश, मुस्कान व अनु और तृतीय विजेता टीम में अंजली, गुंजन, ऋतु व निशा रही।विभागाध्यक्ष प्रो. रोमिका बत्रा ने बताया कि डाॅ. मंजू पुरी (हिंदी विभाग) और डॉ. जागीर नागर (हिंदी विभाग) ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। संवाद