फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेट्रोल पंप पर प्राइवेट बस चालक ने मैनेजर को कुचला, मौत

विज्ञापन
मृतक विनेश
विज्ञापन
कुंड(रेवाड़ी)। गुरुग्राम में एक पेट्रोल पंप पर प्राइवेट बस ने मैनेजर काठूवास गांव निवासी विनेश (47) को कुचल दिया। विनेश शादीशुदा था, 2 बच्चे हैं। वह 5 साल से सिधरावली स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे। शनिवार रात करीब 11 बजे विनेश पंप पर बाहर ही खड़े थे। तभी अचानक एक प्राइवेट बस आई और विनेश को सीधे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बस के दोनों टायर विनेश की जांघों के ऊपर से गुजर गए जिससे उनकी मौत हो गई। मैनेजर पंप पर खड़े होकर ठंड में चादर ओढ़ रहा था तभी ड्राइवर ने बस को मोड़ते हुए उस पर चढ़ा दी जिससे दोनों टायर मैनेजर के ऊपर से गुजर गए। इसके बाद ड्राइवर बस लेकर भाग गया।
पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारी मैनेजर को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच में सामने आया कि विनेश का पेट बुरी तरह कुचला हुआ था। बाकी हिस्सों पर भी गहरी चोट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें