फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रीतम सिंह चौहान बने भाजपा रेवाड़ी जिलाध्यक्ष

Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी ने हुकम चंद यादव के स्थान पर प्रीतम सिंह चौहान को रेवाड़ी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में प्रीतम सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष का प्रभार देख रहे थे। बुधवार को दोपहर बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सबको चौंका दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वहीं, मुकेश गौड़ को जिला प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि प्रीतम सिंह चौहान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में करीब 1990 से कार्य कर रहे हैं। जिला भाजपा में चौहान को सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है, जिससे उन्हें पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के कार्यकाल में महामंत्री का पद दिया गया था। विवादों से दूर रहने वाले चौहान का जिले में किसी तरह का कोई विरोध नहीं है। ग्रामीण परिवेश से होने के कारण चौहान के जिला अध्यक्ष बनने से ग्रामीणों क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ और मजबूत बनेगी। वहीं, प्रीतम चौहान कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल से लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दरबार में भी अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें