फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट मिला

Fri, 19 Jan 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो :22: प्रभुदयाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में कैदी ने बाथरूम के रोशनदान पर चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी के बाद कारागार प्रशासन ने पुलिस व मजिस्ट्रेट को मामले की सूचना दी। मृतक के गले में सुसाइड नोट की प्रति लटकी मिली है। साथ ही उसने हाथ पर अपने परिजनों से माफी मांगते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। आरोप है कि हापुड़ से उनकी पैरोल को मंजूरी नहीं मिल सकी थी। उसने पैरोल को बिना कारण लटकाने वालों पर कार्रवाई के लिए लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव कनौर निवासी प्रभुदयाल (27) हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद था। वीरवार सुबह साथी बंदी जब सुबह उठकर बाथरूम में गए तो उसे फंदे पर लटका देख कारागार प्रशासन को अवगत कराया। जिस पर कारागार प्रशासन ने पुलिस व मजिस्ट्रेट को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रभुदयाल के गले में बंधा हुआ सुसाइड बरामद किया है। उसने हाथ पर परिवार से माफी मांगते हुए उसे भूलने की बात लिखी है। कारागार प्रशासन ने उसके परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हत्या के मामले में सजा काट रहा था प्रभुदयाल

प्रभुदयाल हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसने 6 दिसंबर, 2018 की रात को हापुड़ के गांव भहना ढोलपुर निवासी मुकेश की हत्या की थी। उसके खिलाफ हापुड के गढ़ मुक्तेश्वर स्थित कल्याणपुर के सूबे सिंह ने 7 दिसंबर, 2018 को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकेश की प्रभुदयाल के साथ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में नौकरी के दौरान कहासुनी हुई थी। जिसमें उसने वारदात को अंजाम दिया था। उसने अदालत ने 9 जनवरी, 2020 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से वह जिला कारागार में बंद था।
विज्ञापन



पैरोल नहीं मिलने से परेशान था प्रभुदयाल

नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के चचेरे भाई बिजेंद्र ने आरोप लगाया कि पैरोल न मिलने से उसका भाई परेशान था। उसने कई बार पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उसकी पैरोल को मंजूरी नहीं दी थी। उसके पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन




वर्जन

कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर जान दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की न्यायिक जांच होगी।

बलवान सिंह, चौकी प्रभारी, कोर्ट काम्प्लेक्स सोनीपत

फोटो :22: प्रभुदयाल का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें