फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकारी भवनों को निशुल्क इंटरनेट देने के लिए 150 गांव में लगे वाईफाई कनेक्शन

Fri, 19 Jan 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डिजिटल इंडिया योजना के तहत जिले के गांवों में वाईफाई लगाने का काम शुरु हो चुका है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में वाईफाई के 10 कनेक्शन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पहला कनेक्शन 100 एमबीपीएस, दूसरा कनेक्शन 50 एमबीपीएस और बाकी 8 कनेक्शन 25 एमबीपीएस की क्षमता के होंगे। जिले में कुल 348 ग्राम पंचायतों में वाईफाई लगाए जाने हैं। इसमें अभी 150 वाईफाई कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। वाईफाई गांवों के सरकारी भवनों जैसे ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक अस्पताल, गांव के सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम सचिवालय, सीएचसी सेंटर, उप स्वास्थ्य केन्द्र, कम्युनिटी सेंटर, राशन डिपो और पशु चिकित्सालय में वाईफाई के कनेक्शन लगाए जाएंगे। इस सुविधा को 2 साल तक तो निशुल्क दिया जा रहा है। भविष्य में इसके लिए सरकार खुद अपने स्तर पर फैसला करेगी। जिले में लगभग 3480 वाईफाई के कनेक्शन 348 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे। अभी लगभग 150 कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। अगले 6 महीने में बाकी कनेक्शन को भी लगा दिया जाएगा।

गांवों में इंटरनेट पहुंचाना है मुख्य मकसद

भारत सरकार प्रदेश के गांवों के सरकारी भवनों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए वाईफाई की फ्री सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिससे लोग इंटरनेट के माध्यम से सीधे सरकारी योजनाओं से जुड़ सके। भारत सरकार का बीएसएनएल के साथ समझौता हुआ है, इसके तहत बीएसएनएल के द्वारा गांवों में वाईफाई लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस सुविधा को 2 साल तक तो निशुल्क दिया जा रहा है। 348 ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे। अभी लगभग 150 कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।

दीपक गुप्ता, एजीएम बीएसएनएल रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें