फोटो : रघु यादव अपने सनसिटी आवास पर आयोजित 77वीं सार्वजातीय जनता पंचायत में उपस्थित जनता को संब
रेवाड़ी। मकर संक्रांति पर जलयुद्ध नायक और पूर्व विधायक रघु यादव ने सनसिटी स्थित आवास पर सर्वजातीय जनता पंचायत का आयोजन किया। रघु यादव ने कहा कि अब समय आ गया है जब दक्षिणी हरियाणा को 2029 में नया, स्वच्छ और मजबूत राजनीतिक विकल्प दिया जाए।
उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में ईमानदार और साधारण परिवारों से आने वाले युवाओं को नेतृत्व में आगे आने का आह्वान किया ताकि आम जनता की आवाज सही मंच तक पहुंच सके। रघु यादव ने बताया कि सर्वजातीय जनता पंचायत का उद्देश्य समाज को जोड़ना, जनसंवाद को मजबूत करना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और जनता की समस्याओं और मांगों को समाधान तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।