फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिया न्यू इंडिया का मंत्र : डाॅ. बनवारी लाल

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को न्यू इंडिया का मंत्र दिया है। न्यू इंडिया एक ऐसा भारत, जो आत्मनिर्भर और विकसित होगा। सहकारिता मंत्री सोमवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव आनंदपुर व आरामनगर में बतौर मुख्य अतिथि विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करते हुए उपस्थित लाभार्थियों से सीधा संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि भारत की संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तंभों-नारी शक्ति, अन्नदाता, युवा शक्ति और मध्यम वर्ग एवं गरीब के सशक्तिकरण के अनुरूप हैं। उज्ज्वला, हर घर जल से लेकर पीएम-आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना तक, मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के आदर्शों की दिशा में समर्पित रूप से काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत गरीब बीपीएल परिवारों को निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन भी प्रदान किए गए। उज्ज्वला गैस कनेक्शन पाकर पात्र महिलाओं की आंखें खुशी से चमक उठीं। महिलाओं ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं के जीवन से धुआं दूर होगा। योजना के तहत प्रदेश में आज हर घर को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिल रहा है। गैस का कनेक्शन मिल जाने से राज्य की महिलाएं काफी खुश है. इस योजना के तहत महिलाओं का धुआं मुक्त खाना बनाने का सपना साकार हो रहा है।


यात्रा के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने सफलता की कहानियां सांझा करते हुए अपने-अपने अनुभवों के बारे में बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण को समर्पित योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर व अच्छे तरीके से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लाभार्थियों ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया। लाभार्थियों ने कहा कि सरकार उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने व उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे लोगों की पहचान करते हुए मौके पर ही ऐसे सभी व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें