बावल चौक के पास स्थित दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। सावन के महीने में पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की मांग बढ़ी है। इसके चलते इनकी कीमत भी बढ़ गई है। कपूर, दूध और फलों के भाव में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। सावन में श्रद्धालुओं की ओर से रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, व्रत कथा और शिव पुराण कथा समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करवाए जा रहे हैं।
इसके चलते फूल, दूध, शहद, कपूर, अगरबत्ती और फलों की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ गई है। नई बाजार स्थित पूजन सामग्री विक्रेता कमल ने बताया कि सावन शुरू होने के बाद पूजा सामग्री की बिक्री में तेजी आई है।
जलाभिषेक के लिए दूध, शहद और कपूर की मांग बढ़ी है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से फूल और कुछ फलों की आवक प्रभावित होने से भी इनके दामों पर असर पड़ा है। महाराणा प्रताप चौक स्थित पूजा सामग्री विक्रेता रोहित यादव ने बताया कि सावन में व्रत रखने वाले श्रद्धालु फल और मेवे अधिक खरीद रहे हैं।
मंदिरों में पूजा के लिए फूल, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्री की बिक्री भी बढ़ी है। मांग बढ़ने के कारण कई वस्तुओं के भाव सामान्य दिनों की तुलना में ऊपर चले गए हैं।
पूजन सामग्री पहले भाव- - अब भाव
कपूर 700-750 रुपये किलो - -800-900 रुपये किलो
नारियल 30-40 रुपये प्रति पीस- - 40-50 रुपये प्रति पीस
शहद - -250-300 रुपये किलो- - 280-350 रुपये किलो
देसी घी- -700-800 रुपये किलो- - 850-950 रुपये किलो