राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर छात्राओं को जागरूक करते डॉक्टर। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। शहर के कानोड गेट स्थित पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि डेंगू गंभीर बीमारी है। समय रहते सावधानी बरत कर इससे बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। यह मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है। इसलिए घरों और स्कूलों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को डेंगू के प्रमुख लक्षणों तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द और कमजोरी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम ने बच्चों को दिन के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने, पानी की टंकियों व कूलरों को ढककर रखने तथा मच्छरदानी और मच्छररोधी उपाय अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने की।
इस मौकेे पर राजेंद्र सिंह, हरि प्रकाश हेल्थ इंस्पेक्टर, रमेश कुमार, दिनेश यादव, सुरेश कुमार, राहुल दहिया, सुनील कुमार और विनोद कुमार मौजूद रहे। विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता भी हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।