फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक दिसंबर में होगा शुरू-

Tue, 17 Nov 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए बन रहे 100 बेड़ वाले सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के लिए दस लाख की आबादी वाले जिले को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


हालांकि पीडब्ल्यूडी एवं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दिसंबर से इस ब्लॉक को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन हकीकत यह है कि लगभग साढ़े चार करोड़ के इलेक्ट्रानिक फिटिंग का कार्य तो दूर की बात है, अभी तक बिल्डिग़ का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है।

जबकि 2013 में शुरू हुए इस ब्लॉक को जून में ही आम लोगों के शुरू किया जाना था। यदि समय पर यह इसका कार्य पूरा हो जाता तो लोगों को गंभीर बीमारियों के लिए गुडग़ांव, रोहतक या दिल्ली जैसे शहरों की तरफ दौड़ नहीं लगानी पड़ती। लोगों की परेशानी तो कम होती ही, साथ ही पैसा और समय भी बच जाता, लेकिन यहां कभी न तो प्रशासन गंभीर हुआ और न ही जनप्रतिनिधि।
विज्ञापन


साढ़े ग्यारह हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, मिले अब तक साढ़े पांच करोड़
जिले में चिकित्सीय सुविधाओं के विस्तार के लिए नागरिक अस्पताल कंपाउंड में ही 100 बेड के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों व इक्वीपमेंटस वाले सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन 2013 में कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था। उद्घाटन के समय प्रोजेक्ट की पूरी लागत 20 करोड़ के करीब रखी गई थी, लेकिन बाद में स्वास्थ्स विभाग ने घटाकर साढ़े ग्यारह करोड़ कर दिया था। लेकिन स्वास्थ विभाग की ओर से पीडब्ल्यूूडी विभाग को जून तक केवल साढ़े पांच करोड़ रुपये ही मिल पाए।

बिना बजट के कैसे होगा पूरा होगा प्रोजेक्ट
दो साल में पूरे होने वाले इस प्राजेक्ट का हाल यह है कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को भी अभी तक पूरी पेमेंट नहीं हो पाई है। काम इस लिए धीमे चल रहा है कि ठेकेदार की लगभग डेढ़ करोड़ की पेमेंट अटकी हुई है। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से जून माह में स्वास्थ्य को दिए गए लगभग छह करोड़ के रिवाइज्ड बजट की फूटी कोड़ी भी अभी तक नहीं आई है। इसी के चलते विभाग की ओर से नवंबर में हैंडओवर करने का दाव जमीन पर हवा-हवाई दिख रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों व आधुनिक उपकरणों से होगा लैस
जिलेवासियों को मल्टी स्पेशलिटी ब्लॉक मिलने के बाद एक ओर उन्हें जहां 100 अतिरिक्त बेड मिलेंगे, वहीं इसी के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों का सूखा झेल रहे जिले के लोगों को अब गुडग़ांव व दिल्ली नहीं भटकना पड़ेगा। इस ब्लॉक के शुभारंभ के बाद यहां पर कार्डियोलोजिस्ट, ऑर्थोलोजिस्ट व डरमेटोलोजिस्ट सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी, वहीं न्यूरोलोजिस्ट की तैनाती की बात भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है।

-जिले में पहली बार बल्ड कंपोनेट मशीन की सुविधा लोगों को मिलने वाली है। इससे पहले डेंगू या अन्य बिमारी के लिए प्लेटलेट्स के लिए मरीजों को इधर-उधरन भटकना पड़ता है, लेकिन मल्टी स्पेशलिटी ब्लॉक बनने के बाद यहीं पर ब्लड सेप्रेसन की सुविधा भी लोगों को मिलने लगेगी। लेकिन जिस तरह से इस ब्लॉक का काम कछुआ गाति से चल रहा है, उससे यही लगता है कि लोगों कां इंतजार और लंबा हो सकता है।
---------------------------
वर्जन-
रिवाइजड बजट नहीं मिलने के चलते प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। जून माह में बिल्डिंग का लगभग काम हो चुका था, लेकिन ठेकेदार की पेमेंट अभी तक अटकी हुई है। इसलिए कुछ काम अभी रह गया। रिवाइजड पेमेंट की डिमांड भेजे भी लगभग 6 महीने हो गए हैं। दिसंबर तक बिल्डिंग को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
-एके सिंगला, एक्सईएन, पीडब्लयूडी

जून माह में ही एडीशनल ब्लॉक का काम पूरा हो जाना था, लेकिन अब उम्मीद है कि दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। ब्लॉक के शुरू होने से यहां के लोगों को उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेेगा।
विज्ञापन

-डॉ लाल सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल
बीस नवंबर को बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग के हैंड ओवर कर दी जाएगी। छोटे-मोटे बाकी काम बाद में होते रहेंगे। बाद में इसे शुरू करा दिया जाएगा।
रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें