फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लागू हो राष्ट्रपति शासन : चिरंजीव राव

Sun, 17 Mar 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाडी। विधायक चिरंजीव राव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि हरियाणा सरकार ने शनिवार को मंत्री मंडल का विस्तार करना था, लेकिन कितनी बड़ी बात है कि भाजपा ने मंत्री मंडल का विस्तार तक नहीं किया। न ही यह बताया जा रहा है कि मंत्री मंडल विस्तार कब होगा। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा की आपसी गुटबाजी कितनी भारी हो गई है। इसलिए हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

कहा निर्दलीय विधायक ही नहीं भाजपा विधायक से लेकर भाजपा नेता भी एकजुट नही हैं। भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। 25 मई को होने वाले चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें