फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार्यों और गतिविधियों का विवरण पेश किया

Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब के परिसर में पेंशन दिवस एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के मेडिकल अधीक्षक डाॅ. केशव गुप्त रहे। संचालन जोनल अध्यक्ष केके सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया गया। शाखा चेयरमैन टीपी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। केके सक्सेना ने शाखा की ओर से वर्ष 2024 में किये गये कार्यों और गतिविधियों का विवरण पेश किया। बताया कि जून में 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य को सम्मानित किया गया। डाॅ. केशव गुप्त का दिल्ली स्थानांतरण होने पर उनको विदाई दी गई। इस मौके पर मदन लाल, रजनीश यादव, पीके जोशी, अशोक यादव, सत्यवान लाम्बा, हरीशचंद, कृष्ण कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें