फोटो: 15रेवाड़ी। बाबा लालदास के जीवन पर आधारित पुस्तक रामेश्वरदास महाराज को भेंट करते हुए डॉ.
कुंड। हुड़िया जैतपुर स्थित बाबा श्याम मंदिर में हिंदी और हरियाणवी के सुप्रसिद्ध कवि और साहित्यकार डॉ. त्रिलोकचंद फतेहपुरी की ओर से रचित पुस्तक 'महिमा लालदास की' वीरवार को हुड़िया गद्दी के महंत रामेश्वरदास महाराज को भेंट की। डॉ. त्रिलोकचंद ने इसकी रचना धर्मिता से जुड़े संस्मरण सुनाए। वहीं, महंत रामेश्वर दास महाराज ने रचनाकार को इस आध्यात्मिक सृजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक में बाबा लालदास की महिमा का गुणगान किया गया हैं और उनके द्वारा किए गए चमत्कार, उनसे जुड़े प्रचलित किस्से,उनकी द्वारा गायों की सेवा आदि के बारे मे उल्लेख किया गया है। संवाद