कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने सोमवार को उपमंडल सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतों के निपटारे का डाटा तैयार करें।
उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। 8 शिकायतों में से 2 का मौके पर निपटारा किया गया। एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे बारे आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने मौके पर वरिष्ठ नागरिक पेंशन, विधवा पेंशन तथा परिवार पहचान पत्र में त्रुटि व अन्य शिकायत लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं से बातचीत की और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले जिन शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और लंबित है उनका संबंधित विभाग अलग-अलग कर डाटा तैयार करें। इससे समाधान शिविर को लेकर आयोजित होने वाली बैठक में पता लग सके कि किस विभाग की कितनी शिकायतें समाधान के लिए लंबित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधान करने में किसी प्रकार की ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। इसलिए सभी शिकायतों का तुरंत समाधान करवाएं।