फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव की तैयारियां शुरू

Sun, 11 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चुनाव को लेकर चर्चा करतीं भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : टूंडला स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली शक्ति केंद्र और बूथों पर प्रवास कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं। उनके साथ जिला महामंत्री पं हिमांशु पालीवाल और कुलदीप चौहान भी संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि भाजपा साल के 365 दिन जनता के बीच रहने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और विपक्ष को जवाब दें। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा की जनता एक बार फिर भाजपा पर अपना भरोसा जताएगी।
उन्होंने कहा कि हमारा अभियान पूरी तरह से सकारात्मकता और विकास पर केंद्रित है। हम जनता के बीच अपने काम लेकर जा रहे हैं, जबकि विपक्ष के पास केवल खोखले वादे हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली 792 बूथों और 156 शक्ति केंद्रों पर लगातार प्रवास कर रही है। इन बूथों पर हर समाज और वर्ग का व्यक्ति भाजपा में आस्था जता रहे हैं और पार्टी में अपना योगदान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें