रेवाड़ी। शहर के हुडा बाईपास स्थित कर्नल राव रामसिंह चौक स्थित गोक्रांति गोशाला तीन जून शनिवार को ओपन शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर वेदप्रकाश यादव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।
वेदप्रकाश ने बताया कि गोक्रांति गोशाला कमेटी की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे हरियाणा प्रदेश व दूसरे प्रदेशों से भी टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि साधु संतों व समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ यज्ञ के द्वारा शाम को पांच बजे किया जाएगा। प्रदीप डागर ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए प्रथम इनाम 31 हजार, दूसरा इनाम 21 हजार व तीसरा व चौथा इनाम 5100 रहेगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के भोजन और रुकने की व्यवस्था गौशाला कमेटी की तरफ से करवाई जाएगी। कहा कि खेल के सुंदर आयोजन हेतु विशेष रूप से टेक्निकल ऑफिसियल को आमंत्रित किया गया है ताकि पूर्ण पारदर्शिता ले साथ आयोजन किया जा सके। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. विजय, एडीओ महेश कोसलिया, जयप्रकाश चौधरी, सुमित चौधरी, अशोक यादव, एडीओ इंद्रजीत, रवि व एडीओ योगेश पंडित, शिवा, विकास खोला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।