रेवाड़ी। जिले में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वायत्त निकायों व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी और नागरिक संविधान की मूल प्रस्तावना पर आधारित संकल्प लेंगे।
डीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम जनता ऑनलाइन भाग ले सकती है। इसमें भाग लेने वाले नागरिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन जुड़ने व ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के लिए दो पोर्टल भी बनाए गए हैं।पोर्टल पर ऑनलाइन संविधान दिवस क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। संवाद