फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास विंग एक बेहतरीन सोच, सामाजिक कार्यों में होगा चिकित्सकों का योगदान : सिविल सर्जन

Sun, 14 Jan 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आईएमए की ओर से आयोजित बैठक में नए पदा​धिकारियों को पौधा देकर सम्मानित करते सिविल सर्जन डॉ. सुरे
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तरफ से लोहड़ी के उपलक्ष्य पर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला चिकित्सा अधिकारी (सिविल सर्जन) डॉ. सुरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। वहीं एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक यादव ने समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


मंच संचालन सचिव डॉ. नीरज यादव एवं डॉ. तरुणा यादव ने किया। आईएमए की मुख्य संरक्षक डॉ. नीलम यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी के सदस्यों का मंच पर पुष्प देकर अभिनंदन किया। आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक यादव ने बैठक में जिला सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव को एसोसिएशन के आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस वर्ष डॉ. शिवरतन को स्पोर्ट्स विंग, डॉ. सुप्रतीक्ष यादव को एकेडमिक विंग, डॉ. प्रशांत यादव को पॉल्यूशन विंग, डॉ. आदेश सक्सेना को हुनर विंग, डॉ. पूनम यादव को प्रयास विंग, डॉ. करतार सिंह को एएमएस विंग, डॉ. नरेन्द्र (आस्था) को लीगल विंग, डॉ. अनिल यादव को डिसिप्लिन विंग, डॉ. ललित सक्सेना को आईएमए हाउस कमेटी और डॉ. रमेश यादव को चुनाव कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने घरों में घी के दीए जलाकर उत्सव मनाने के लिए आईएमए के सदस्यों ने निर्णय लिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि चिकित्सकों का मुख्य कार्य नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य मुहैया करवाना होता है। सिविल सर्जन ने इस वर्ष आईएमए की हुनर विंग और प्रयास विंग की सराहना की। आईएमए के नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. दीपक यादव ने आईएमए के चिकित्सकों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। जिला प्रधान ने सिविल सर्जन के सम्मुख आईएमए की आगामी वर्षो की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा एसोसिएशन की जायज मांगों को सीएमओ से सांझा किया। लोहड़ी पर हुए समारोह पर डॉ. राजीव विग को इस वर्ष की सांस्कृतिक कमेटी की कमान दी गई। उनकी देख रेख में लोहड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन हुआ। बच्चों के नृत्य व डॉक्टर्स के गीतों की प्रस्तुति सराहनीय रही, ढोल पर भंगड़ा व लोकनृत्य ने धमाल मचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें