फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रजापति समाज ने मनाई होली

Mon, 02 Mar 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रजापति चौक के पास एकत्रित हुए समाज के लोग। स्रोत : समाज - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रजापति समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन प्रजापति चौक पर किया गया। अध्यक्षता समाज के प्रधान रोशन लाल ने की। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संजय प्रधान, वीर सिंह प्रधान, सुरेश कुमार, कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य गुरदयाल रेवलिया, चौधरी दौलत राम, श्रीराम, थानेदार ओमप्रकाश मौजूद रहे। इस दौरान समाज के लोगों ने शिक्षा को प्राथमिकता देने और युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर महेंद्र सिंह प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें