फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीबीएसई...9632 परीक्षार्थियों ने दी 10वीं की हिंदी की परीक्षा

Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
होली चाइल्ड परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। परीक्षा में कुल 9632 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में सिर्फ पेन ले जाने की अनुमति थी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। नकल का कोई मामला नहीं आया। सीबीएसई की अगली परीक्षा 5 मार्च को 12वीं कक्षा की मनोविज्ञान विषय की होगी। वहीं, 7 मार्च को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें