रेवाड़ी। नगर में तीन जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। इनमें मोती चौक, रेलवे कॉलोनी मैदान तथा नई अनाज मंडी शामिल हैं। मंचन के दौरान कलाकार भगवान श्रीराम के आदर्शों का गुणगान कर रहे हैं। इसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।
मोती चौक के पास श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला में बीती रात श्रीराम के जन्म से लेकर, ऋषि विश्वामित्र के उन्हें शिक्षा के लिए अपने आश्रम में ले जाने, ताड़क वन में ताड़का व अन्य असुरों का संहार के बाद राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर के निमंत्रण पर श्रीराम-लक्ष्मण के महर्षि विश्वामित्र मिथिलापुरी जाने, सीता स्वयंवर, राम सीता विवाह व इनके अयोध्या लौटने के प्रसंगों का मंचन हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय यादव ने रिबन काटकर कर इस लीला का शुभारंभ किया। उनका रामलीला के उप प्रधान श्याम गुप्ता, निदेशक राजेश पंवार, डॉ. सुभाष गुप्ता और सुरेश सेन आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से परिचित कराते हैं। रामलीला के सचिव याद के. सुगंध ने बताया कि रामलीला में कर्ण गुप्ता ने जनक, ललित ने राम, हिमांशु ने लक्ष्मण, लवली ने सीता, सुभाष ने ऋषि विश्वामित्र, महेश पटवारी ने परशुराम और विजय ने दशरथ का हृदय स्पर्शी अभिनय किया।
उधर, अनाज मंडी में आयोजन लीला का गणेश पूजन व पितृभक्त श्रवण कुमार नाटक के साथ शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के प्रधान अजय मित्तल ने गणेश पूजन किया। समाजसेवी विजय गोयल ने शिव के गले में पुष्प हार पहनाया जबकि इनकी पत्नी विनय गोयल के साथ रिबन काटा। इस लीला में शिव - पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, पार्वती- नवीन लखेरा, गणेश- राजेश भैया, रिद्धि -नुकुल यादव, सिद्दी - मोहित सैनी, श्रवण कुमार - नितिन चांवरिया, दशरथ- संजीव वशिष्ठ, गुरु वशिष्ठ- अशोक मुदगिल, शांतनु- महेंद्र कुमार, ज्ञानवती- राजेश वर्मा, सूरसेन- मुकेश चांवरिया, भानु शंकर- बीडी अग्रवाल, लक्ष्मी- राजेश सैनी, साधु चेतन दास- डॉ. श्याम बिहारी, चेला रामजीदास- राजे रामपुरा, चंपक- विपिन अग्रवाल, चमेली- गिरीश गुप्ता व नन्द शंकर की हिमांशु सिंगला ने भूमिका निभाई। उधर कलाकार नरेंद्र, श्रीकिशन, आशीष शर्मा, उज्ज्वल और नरेश वशिष्ठ आदि ने मंत्री व द्वारपाल की भूमिकाएं निभाई।
पुष्प वाटिका में सीता को हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन
रेलवे कॉलोनी में श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रॉमेटिक क्लब की रामलीला में बीती रात पुष्प वाटिका में सीता माता को प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए। निर्देशक केके सक्सेना के निर्देशन वाली इस रामलीला का शुभारंभ पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव ने किया। लीला में श्रीराम-डॉ. अंकुर, लक्ष्मण- सौरभ, गुरु विश्वामित्र-राजेश शर्मा, सीता-सागर, जनक-राम चरण, परशुराम-महेश कौशिक, रावण-मुकेश भारद्वाज, बाणासुर- नीटू गुप्ता, भाट- सतीश, मंथरा- जितेश, कैकेयी-ब्रिजेश शर्मा, सारवी-अंशिका, प्राची, चंचल, लाविना, राजा-दिवेश, निरिवल रोहिल्ला, रोहित, जितेश, रवि, रमण, संजय सोनी व महेश विभिन्न पात्र निभा रहे हैं।