दिल्ली रविदास मंदिर के तोड़े जाने से गुस्साएं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को शहर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकुलर रोड स्थित रविदास मंदिर में बैठक कर गुरु रविवास का मंदिर तोड़े जाने की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व गुरु रविदास मंदिर एवं होस्टल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हंसराज चौधरी द्वारा किया गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर के तोड़े जाने को लेकर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि रविदास का मंदिर छह सौ साल से अधिक पुराना है। वह जमीन भी गुरु रविदास जयन्ती समारोह समिति तुगलकाबाद के नाम पर दर्ज है। ऐसे में मंदिर को तोड़ना बेहद गंभीर अपराध है। वक्ताओं ने कहा कि जल्द गुरु रविदास मुंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाए। जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो सभी संगठन दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन में ये संगठन हुए शामिल
शहर में प्रदर्शन करने वाले संगठनों गुरु रविदास मंदिर एवं होस्टल प्रबंधन समिति रेवाडी, हजरस,रोडवेज एससी एम्प संघर्ष समिति, रविदासिया प्रबन्धक कमेटी अम्बाला, सेवा स्तम्भ, आम्बेडकर युवा मोर्चा, भारतीय बौद्ध महासभा, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा, मूल निवासी शिक्षा दीक्षा संघ, हमारी आवाज, युवा भीम सेना, रविदास सभा रालियावास, भीमराव जनकल्याण समिति गोकलगढ़, दलित सत्ता संग्राम, बामसेफ , भारत मुक्ति मोर्चा, डॉ बीआर अम्बेडकर सोशल वेलफेयर ऐसोसिएशन, स्वराज इंडिया एवं पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला प्रमुख मंजूबाला, लक्ष्मीबाई लिसाना, भगत सिंह सांभरिया, राजपाल दहिया, होशियार सिंह बिहागरा, मेहरचंद, रामसिंह चौधरी, रामकुमार रविदासिया अम्बाला, नरेंद्र मेहरा, रामनिवास गोठवाल, जगदीश ड़हीनवाल, ओपी नाहरवाल, डॉ एएस दहिया, अरविंद दिसोदिया, ओपी दहिया, महेश दत्त, रामपाल मेहरा,कांशीराम खिंची, केके मूलनिवासी, नरेश जाटव, बंशी सिंह, राजेन्द्र ढोकवाल, नरेंद्र नरेन, प्रवीण कुमार, केशव भगत,रविन्द्र सादत, बहादुर सिंह,कर्ण सिंह नाहरवाल, गजराज सिंह,राकेश जुड़ी, केके मूलनिवासी, नीरज कुमार, बिक्रम सिंह,धारा सिंह,सुनील कुमार व राजकुमार माजरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।