रेवाड़ी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए किशनलाल पब्लिक कॉलेज के योग क्लब की ओर से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्राणायाम, योगासनों और ध्यान का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय की ओर से संगीता यादव और कमलेश की ओर से निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।
योग क्लब के अध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया गया।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को आवश्यक बताया। उन्होंने योग प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।