फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम के वन गमन की लीला देखकर दर्शकों में छायी रही मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में रामलीला का मंचन चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रभु श्रीराम के वन गमन की लीला का आयोजन किया गया। इस दौरान लीला देखकर दर्शकों में मायूसी छायी रही। इस दौरान कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को मन मोह लिया। श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मंचन के दौरान दशरथ की भूमिका कपिलचंद शर्मा, रानी कैकयी-गिरीश गुप्ता, राम-आशीष शर्मा, सीता-निशांत सोनी, लक्ष्मण-नवीन लखेरा, कौशल्या-राजेश वर्मा, सुमित्रा-अशोक शर्मा, गुरु वशिष्ठ-दुष्यंत मुदगिल, सुमंत-गिरीश सिंगला ने निभाई। भरत-मुकेश चांवरिया, शत्रुघ्न-नरेंद्र रामपुरा, निषाद राज- विपिन अग्रवाल, केवट डॉ. श्याम बिहारी, संजीव वशिष्ठ, अशोक मुदगिल ने निभाई। बिटुवा की भूमिका राजेश रामपुरा, पवन डाबला, राजे रामपुरा, हिमांशु सिंगला ने निभाई। भील की भूमिका अनिल रामपुरा, नुकुल, मनीष सैनी व रक्षित ने निभाई। नगर सेठ बीडी अग्रवाल व नगरवासी में राजेश भैया, महेंद्र मिस्त्री, दलीप शास्त्री, उज्ज्वल, कमल आदि ने भूमिका निभाई।
महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि शुक्रवार को समाजसेवी घनश्याम डाटा लीला के मुख्य अतिथि रहे। डॉ. आत्मप्रकाश यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। डाटा ने दर्शकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। मंच संचालन नगर पार्षद एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता ने किया। लीला में आयोजन समिति के प्रधान अजय मित्तल, उपप्रधान राजेश अग्रवाल, हरकेश यादव, सुनील सोनी, मनोज गर्ग डहिना वाले, मेकअप आर्टिस्ट प्रोफेसर विजय शर्मा, अमित बलवाड़ी व प्रेस सचिव एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें