फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीने में दर्द के साथ घबराहट हो तो हल्के में न लें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गत 40 वर्षों में हृदय रोगियों की संख्या में तेजी वृद्धि हुई है। सबसे अधिक मृत्यु भी इसी रोग की वजह से हो रही है। यह महामारी का रूप ले रही है। उक्त जानकारी शहर के उजाला सिग्नस अस्पताल के डॉ. शिव गोयल ने दी है। उन्होंने आरएमपी चिकित्सकों के समूह में बताया कि रोग के मुख्य लक्षण, सीने में दर्द के साथ धबराहट, पसीना आना, पैरों में सूजन, दम चढ़ना, रात में दमे की शिकायत, दिल की गति अधिक होना हैं। इसमें किसी भी लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बुजुर्ग और मधुमेह के रोगियों में इस रोग के लक्षण काफी समय तक दिखाई नहीं देतेे। हृदय रोग बढ़ने के काफी कारण हैं, जिनमें अनियमित खानपान, तनाव, भागदौड़ वाली जिंदगी, अनियमित मधुमेह, रक्तचाप, अधिक कोलेस्ट्रॉल, तंबाकू पदार्थ जैसे हुक्का, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य नशे शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मधुमेह के रोगियों के दिल की बीमारी के होने की संभावना दो से तीन गुना अधिक संभावना होती है। ऐसे 80% मरीजों को यह रोग हो सकता है। मोटापा से ग्रस्त 75% लोग इस रोग का शिकार बन सकते हैं। इससे बचने के लिए सादा खाना और नियमित व्यायाम करना चाहिए। किसी भी प्रकार के तंबाकू या नशे से बचना चाहिए। रक्तचाप, मधुमेह और ज्यादा कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को चिकित्सक की सलाह से दवा लेनी चाहिए। हर व्यक्ति को 150 मिनट प्रति सप्ताह टहलना/ घूमना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हृदय रोग के लक्षण हैं, वे तुरंत उसका उपचार करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें