फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी

Mon, 03 Nov 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रभात फेरी निकालते संगत। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार सुबह शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की शुरूआत स्थानीय गुरुद्वारे से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फेरी के दौरान श्रद्धालु वाहे गुरु, वाहे गुरु के नाम का जाप करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि गुरु नानक देव जी के उपदेश मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि जितना अधिक व्यक्ति वाहे गुरु का नाम लेता है, उतना ही उसके जीवन से दुख और कष्ट दूर होते हैं। प्रभात फेरी का उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें