फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीपीपी कोऑर्डिनेटर ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

विज्ञापन
पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला लोगों की समस्या सुनते। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में नागरिक परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आय सत्यापन, जाति प्रमाण पत्र, बिजली और पानी से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। डॉ. खोला ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत, राशन और छात्रवृत्ति समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
डॉ. खोला ने बताया कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें