फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंत्री के आवास पर गरजे कर्मचारी

Sun, 06 Jul 2014 12:40 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली मंत्री के आवास पर गरजे कर्मचारी
विज्ञापन


तीन जिलों के कर्मचारियों ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर बिजली मंत्री के मॉडल टाउन स्थित आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले संघ के पदाधिकारियों ने शहर के सेक्टर एक स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में बैठक कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ने अनदेखी की तो इसके परिणाम भुगतने को भी तैयार रहे।

जवाहरलाल नेहरू पार्क में भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय प्रधान कंवर सिंह यादव ने कहा कि रोहतक में हुई बैठक में 5 जुलाई को बिजली मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


सरकार के कर्मचारियों के प्रति रवैये को देखते हुए महासंघ अब पूरी तरह से आंदोलन के लिए तैयार हो चुका है और इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्मचारियों के हितों से धोखा किया जा रहा है, उससे साफ है कि सरकार केवल कोरे आश्वासन देने में लगी है।

उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को रोहतक से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, इसमें राज्य भर से कर्मचारी भाग लेंगे। इससे पहले 13 जुलाई को एमपीएचडब्ल्यू वर्कर भी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

महासंघ पूरी तरह से कर्मचारियों की मांगों को समर्थन करते हुए आंदोलन में सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा और जब तक मांगें पूरी तरह से लागू नहीं हो जाती हैं आंदोलन जारी रहेगा।

 अजीत सिंह ने कहा कि सरकार को कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी सरकार का रवैया जस का तस रहना साफ दर्शाता है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
बैठक के बाद कर्मचारी शहर के मॉडल टाउन में प्रदर्शन करते हुए बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

 कर्मचारियों ने यहां जबरदस्त नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर उनके पुत्र चिरंजीव राव को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर राजसिंह दहिया, पूर्व प्रांतीय प्रधान ओमबीर नेहरा, राजबीर बेनीवाल, बिजेंद्र नेहरा, सुजान सिंह, बिजेंद्र बेनीवाल, कौशल्या देवी, महेश रोहिल्ला, राजपाल सिंह, महाबीर सिंह, सुभाष रोहिल्ला, विनोद सोनी, संजीव मंदौला, अशोक सैनी, आशा देवी, संजोगिता, सुशील बाला, नरेश कुमार, राजबीर गुर्जर, राजेंद्र प्रधान, मंजीत कुमार, सकन चांदना, राय सिंह, शर्मिला, सरिता यादव मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदर्शन से दूर रहे रोडवेज कर्मचारी
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन भी कर्मचारी महासंघ से संबद्ध हैं, लेकिन शनिवार को हुए प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारी यूनियन इस आंदोलन से पूरी तरह से दूर रही। गौरतलब है कि पिछले रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान बाबूलाल यादव को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य कार्यकारिणी के हुए चुनाव में अचानक पैनल से बाहर कर देने के विरोध में महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों को लेकर रोष जताया था।

माना जा रहा है कि संभवत: इसी वजह से रोडवेज यूनियन शनिवार को हुए आंदोलन से दूर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें