फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाड़ौर के सब-स्टेशन में जलभराव से बत्ती गुल

Tue, 07 Jul 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बिजली सब स्टेशन में घुसा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। भाड़ौर का 33 केवी सब स्टेशन पहली ही बारिश में जलभराव की चपेट में आ गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक दर्जन से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। सब स्टेशन में पानी भरने के चलते विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद कर दी। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने विभाग से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फिलहाल बिजली विभाग की टीम जलभराव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें