फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेक्टर रोड पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए बना खतरा

Sat, 12 Sep 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर रोड पर गड्ढों का जाल। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कपड़ीवास-भिवाड़ी रोड से गांव महेश्वरी और गढ़ी अलावलपुर की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। इसमें फंसकर दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन

स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब बारिश या किसी अन्य कारण से गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरने के बाद सड़क और गड्ढे का अंतर दिखाई नहीं देता। ऐसे में वाहन चालक अंदाजा लगाकर निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं।
क्षेत्र में सेक्टर 22 और 23 की सड़कों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। इन सड़कों पर भी कई स्थानों पर गड्ढे और टूटे हुए हिस्से वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सेक्टरों में आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सड़क सुविधाएं उसी अनुपात में दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार कपड़ीवास-भिवाड़ी 75 फुटा रोड से महेश्वरी और गढ़ी की ओर जाने वाला मार्ग आसपास के गांवों और सेक्टर क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से और बेहद सावधानी के साथ निकलना पड़ता है।
पूर्व सरपंच जोगेंद्र व देवेंद्र ने बताया कि सड़क पर बड़े गड्ढों से बचने के लिए कई बार दोपहिया और छोटे वाहन चालक अचानक दूसरी तरफ कट मारते हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा भी बढ़ जाता है। रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि सड़क पर बने गड्ढे पर्याप्त रोशनी के अभाव में दिखाई नहीं देते।
प्रवीण व मनोज ने कहा कि सड़क की मौजूदा स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर गड्ढों को तत्काल भरवाने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने और सेक्टर 22-23 की सड़कों की भी स्थिति सुधारने की मांग की है।

सेक्टर रोड पर गड्ढों का जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें