फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नांगल मूंदी-बांस मार्ग पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी

Tue, 19 May 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नांगल मूंदी-बांस सड़क मार्ग पर बन गड्ढे। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मिहींपुरवा निवासी राजीव गोयल का गमगीन परिवार।
विज्ञापन
नांगल मूंदी। गांव नांगल मूंदी से बांस जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर लंबे इस जर्जर मार्ग पर दुर्घटना होनी की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों का कहना है कि बारिश में जलभराव के कारण गड्ढों का पता नहीं चलता जिससे उसकी चपेट में आकर लोग घायल हो जाते हैं।
कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें